मेंटनेंस नहीं देने पर दो पति गिरफ्तार, भेजे गये जेल

न्यायालय के आदेश के दोनों ने पत्नियों को एक साल तक नहीं दिया था मेंटनेंस

न्यायालय के आदेश के दोनों ने पत्नियों को एक साल तक नहीं दिया था मेंटनेंस रंका (गढ़वा) रंका पुलिस ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने और पत्नियों को भरण-पोषण (मेंटेनेंस) की राशि नहीं देने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पतियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुंगदह निवासी कृष्णा कुमार यादव और तमगेकला निवासी वीरेंद्र पासवान शामिल हैं. थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों ने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया था. अपने हक और जीवनयापन के लिए पीड़ित पत्नियों ने गढ़वा कोर्ट में मामला दर्ज कराया था. अदालत ने सुनवाई के बाद पतियों को हर महीने भरण-पोषण के लिए निश्चित राशि देने का आदेश दिया था. इसके बावजूद, पिछले एक साल से दोनों आरोपियों ने पत्नियों को एक भी रुपया नहीं दिया. लगातार आदेश के उल्लंघन को देखते हुए न्यायालय के निर्देश पर रंका पुलिस ने दबिश दी और दोनों को उनके घर से धर दबोचा. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पारिवारिक विवादों में कोर्ट के आदेश को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >