अवैध विदेशी शराब के साथ दो धराये, गये जेल

अवैध विदेशी शराब के साथ दो धराये, गये जेल

धुरकी. धुरकी थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही इस मामले में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग अवैध विदेशी शराब बोरे में भरकर टाटीदिरी गांव के रास्ते कहीं लेकर जा रहे हैं. इसके बाद तुरंत एफएसटी टीम के साथ समन्वय स्थापित कर छापामारी की गयी. इसमे मैक डॉवल्स के हॉफ छह बॉटल, इंपीरियल ब्लू के हॉफ 12 बॉटल व गॉड फादर बीयर 24 बॉटल जब्त किया गया. इस मामले में नगर उंटारी निवासी अभिषेक कुमार एवं मंझिआंव निवासी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में सगमा प्रखंड पदाधिकारी सह एफएसटी भवनाथपुर सत्यम कुमार द्वारा उत्पाद अधीक्षक को सूचित किया गया है. मौके पर धुरकी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >