कुष्ठ खोजी अभियान को लेकर सहिया व शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

कुष्ठ खोजी अभियान को लेकर सहिया व शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

भंडारिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 10 से 26 नवंबर तक चलने वाले कुष्ठ खोजी अभियान को लेकर मंगलवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ . प्रशिक्षण में सीएचसी अंतर्गत सभी सहियाओं को एमपीडब्ल्यू राजेश कुमार सिंह ने कुष्ठ रोग की पहचान, लक्षण, सर्वे प्रक्रिया और रिपोर्टिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों में त्वचा का रंग बदलना, दाग का चमकदार या तेलीय होना, गांठ का बनना, आंखों को बंद करने में परेशानी, नाक की हड्डी बैठ जाना, हाथ-पैर में झुनझुनी या सुन्नपन, वस्तु पकड़ते समय कमजोरी महसूस होना जैसे संकेत शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखने पर व्यक्ति को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए ताकि समय पर इलाज हो सके. प्रशिक्षण के दौरान यह भी बताया गया कि हर एक खोजी टीम में एक महिला और एक पुरुष सदस्य रहेंगे. उन्हें अपने क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे करना होगा और संभावित मरीजों की जानकारी प्रतिदिन सुपरवाइजर को देनी होगी. अभियान में शामिल कर्मियों को प्रतिदिन 75 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी. कार्यक्रम में जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर भारत भूषण, फिजियोथैरेपिस्ट अभिषेक सिंह सीएचओ अंजेलूस कच्छप, संगीता टोप्पो, अभिराम कच्छप संदीप कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, वेद प्रकाश आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >