क्षमता निर्माण के बीआरपी व सीआरपी को दिया प्रशिक्षण

क्षमता निर्माण के बीआरपी व सीआरपी को दिया प्रशिक्षण

गढ़वा. जिला शिक्षा विभाग व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के तत्वावधान में बीआरपी व सीआरपी के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये शिक्षा संसाधन कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लक्ष्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने व फील्ड स्तर पर आने वाली शैक्षणिक चुनौतियों के समाधान के बारे में विस्तार से बताया गया. इसका उद्घाटन डायट के प्राचार्य रणधीर कुजुर व प्रभारी प्राचार्य अलाउद्दीन ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में समग्र शिक्षा गढ़वा के प्रतिनिधि नीरज गिरी, सीथ्री संस्था से आकाश कुमार, डायट संकाय सदस्य डॉ समी अहमद व जयप्रकाश कुमार, संकुल प्रभारी देवेंद्रनाथ उपाध्याय, संजय प्रसाद, प्रदीप एक्का, पंकज कुमार गुप्ता, सतीश कुमार दुबे, चंद्रमौली तिवारी, सुधीर कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, अश्वनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार दुबे, अश्वनी कुमार चौबे, रजिया खारुन, अशोक कुमार विश्वकर्मा, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >