चोरी का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

काला बिल्ला लगाकर व्यापारियों ने खोली दुकान

काला बिल्ला लगाकर व्यापारियों ने खोली दुकान24 दिसंबर को एक दुकान से हुई थी 40 लाख की चोरी विशुनपुरा (गढ़वा) मुख्यालय के अपर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय सह मुन्ना ज्वेलर्स में हुई करीब 40 लाख रुपये की भीषण चोरी का अब तक पुलिस ने उद्भेदन नहीं किया है. इसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में उबाल है. शनिवार को विशुनपुरा में व्यवसायियों की एक बैठक हुई, जिसमें पुलिस प्रशासन की सुस्त कार्यशैली पर सवाल उठाये गये. साथ ही विरोध में क्षेत्र के व्यापारियों ने शनिवार से काला बिल्ला किया. बैठक में व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटना 10 दिन पहले हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक सिर्फ आश्वासन ही दे रही है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद व्यापारियों ने 30 घंटे तक दुकानें बंद रखी थीं, जिसे एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण के आश्वासन पर खोला गया था. स्वयं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने भी दुकान का निरीक्षण किया था. इसके बावजूद न तो चोर पकड़े गये और न ही सामान की बरामदगी हुई. अध्यक्ष ने कहा कि विशुनपुरा बाजार आसपास के सैकड़ों गांवों की आर्थिक धुरी है. इतनी बड़ी वारदात का खुलासा नहीं होने से पूरा व्यापारी वर्ग को डरा हुआ है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की शिकायत करेगा. वहीं, पीड़ित दुकानदार विनोद गुप्ता ने कहा कि उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है. बैठक में जिला धर्माचार्य राधेश्याम पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, सुरेंद्र यादव, प्रवीण यादव, चंदन मेहता, बलराम पासवान, गौरीशंकर गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, भुनेश्वर राम, गोपाल राम, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, गोरख चंद्रवंशी, माणिक गुप्ता सहित सैकड़ों व्यवसायी उपस्थित थे. क्या है मामला बीते 24 दिसंबर (बुधवार) की रात चोरों ने राम हरख प्रसाद गुप्ता की दुकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था. चोरों ने वहां से लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात, कपड़े, नकद और साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी का हार्डडिस्क भी उड़ा ले गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >