गढ़वा : चपरी-शिशवा रोड पर टिबरी नाला का छलका बहा, आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त

रमकंडा के चपरी-शिशवा मुख्य पथ पर टिबरी नाला का छलका तेज बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया है. आवागमन खतरनाक होने से ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की है.

मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

रमकंडा (गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के चपरी-शिशवा मुख्य पथ पर टिबरी नाला के ऊपर बना छलका तेज बारिश के पानी के बहाव में क्षतिग्रस्त हो गया. छलका का करीब आधा हिस्सा बह जाने से सड़क संकरी हो गयी है. इससे इस मार्ग पर आवागमन खतरनाक हो गया है.

बढ़ सकता हादसे का खतरा

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और वाहन चालक आते-जाते हैं. ग्रामीणों के अनुसार, छलका के क्षतिग्रस्त हिस्से से दोपहिया और चारपहिया वाहनों को गुजरने में परेशानी हो रही है. समय रहते इसकी मरम्मत नहीं करायी गयी, तो हादसे का खतरा बढ़ सकता है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द छलका की मरम्मत कराने और आवागमन सुचारू करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >