गढ़वा में 27 करोड़ से तीन सड़कों का जल्द होगा निर्माण

गढ़वा में 27 करोड़ से तीन सड़कों का जल्द होगा निर्माण

पूर्व मंत्री मिथिलेश ने दिया विकास के मोर्चे पर सक्रिय होने का संकेत ,कहा प्रतिनिधि, गढ़वा पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर एक बार फिर विकास के मोर्चे पर सक्रिय होने का संकेत दिया है. अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने लिखा कि गढ़वा विधानसभा में सड़कों की कनेक्टिविटी अब और बेहतर होने वाली है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 27 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू होगा. पूर्व मंत्री ने कहा कि यह सभी सड़कें हमारे कार्यकाल में ही 8 अक्टूबर 2024 को स्वीकृत हुई थीं. अब इन सड़कों की निविदा प्रक्रिया धीन है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा. इनका निर्माण पूर्ण होने से कोरवाडीह व पोटमा की कोई भी सड़क कच्ची नहीं रहेगी. सभी सड़कों को इसमें समाहित कर लिया गया है. एनएच-343 ओबरा से जरगढ़ सड़क भी अत्यंत जर्जर अवस्था में थी और कई बार बीरबंधा के मुखिया व स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण की मांग की थी. हालांकि इसकी स्वीकृति पिछले वर्ष ही मिल चुकी थी, लेकिन निविदा में देरी के कारण निर्माण कार्य में विलंब हुआ. पूर्व मंत्री ने गढ़वा वासियों को दीपावली और धनतेरस की शुभकामना भी दी है. सड़कों की कहानी भी गढ़वा राजनीति की तरह दिलचस्प पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि गढ़वा की इन सड़कों की कहानी भी यहां राजनीति की तरह दिलचस्प है. राजनीति में कई बार मेहनत करने वाला किसान पीछे रह जाता है और फसल काटने वाला मंच पर पहुंच जाता है. खैर… गढ़वा की धरती अपनी जमीन पर बोये गये विकास के बीजों की गवाह है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >