बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल

बाइक दुर्घटना में तीन लोग घायल

नगर ऊंटारी-भवनाथपुर मार्ग पर जंगीपुर गांव के पास बाइक दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव निवासी सुदेश्वर राम का पुत्र रविंद्र राम व नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी उमेश राम का पुत्र कुंदन कुमार शामिल है. दोनों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि रविंद्र राम अपने ससुराल कोलुआ गया था. वहां से उसे नौकरी पर जाने के लिए नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ना था. कुंदन अपने दोस्त के साथ रविंद्र राम को नगर ऊंटारी रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहा था इसी क्रम में सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से साइड लेने के क्रम में उसकी बाइक एक पोल से टकरा गयी. इसमें तीनों लोग घायल हो गये. घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों को नगर ऊंटरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्र राम तथा कुंदन कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >