तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त, जावा महुआ और शराब किये नष्ट

तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त, जावा महुआ और शराब किये नष्ट

गढ़वा.

सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को मेराल प्रखंड के दुलदुलवा ग्राम पंचायत भवन में मुखिया, वार्ड सदस्यों, पंचायत स्तरीय कर्मियों के अलावा स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, इसी समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने गांव को शराब मुक्त बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास करने का निर्देश दिया. हालांकि पंचायत में मौजूद लोगों ने दबे स्वर में यह कहना चाहा कि यहां शराब का कारोबार घर-घर तक पहुंच गया है. इसलिए अब उस पर नकेल कसना इतना आसान भी नहीं है. संजय कुमार ने सभी से पूछा कि कम से कम कुछ गोपनीय सूत्र, सूचना या जानकारी उपलब्ध करायी जाये ताकि वे जरूरी कार्रवाई कर सकें. किंतु जब किसी ने भी कोई सूचना या जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग नहीं किया, तो एसडीएम स्वयं दुलदुलवा के जंगलों की ओर निकल गये. पैदल चलते हुए उन्होंने लगभग दो घंटे सर्च अभियान चलाया. इस दौरान तीन अवैध भट्टियां मिली, इन सभी को उन्होंने मौके पर ही अपने सुरक्षा कर्मियों की मदद से ध्वस्त कर दिया. इसके अलावा वहां पर मौजूद लगभग डेढ़ क्विंटल जावा महुआ बहा दिया गया. वहीं आसपास पड़े सभी बर्तनों और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट कर दिया गया. मौके पर कोई नही मिला. अभियान के दौरान किसी वाहन के ट्यूब में लगभग 20 लीटर शराब मिली, जिसे मौके पर ही बहाते हुए ट्यूब फाड़ कर फेंक दिया गया. लोटने के क्रम में एसडीओ ने ग्रामीणों को शराब से नुकसान व इसके अंजाम के बारे जागरूक भी किया.

पुलिस एवं उत्पाद विभाग को होना होगा अधिक सक्रियअनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि छापेमारी और क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जो जानकारियां मिलीं उसके अनुसार उत्पाद विभाग और स्थानीय पुलिस को इस क्षेत्र में कहीं अधिक सक्रिय होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उक्त दोनों विभागों के साथ साथ वरीय पदाधिकारियों को भी सूचित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >