प्रभात खबर का यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा : डीडीसी

प्रभात खबर का यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा : डीडीसी

प्रभात खबर ने शनिवार को प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2024 का आयोजन किया. स्थानीय नीलांबर नगर भवन में आयोजित सम्मान समारोह में जिले भर के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. प्रभात खबर की ओर से अतिथियों ने इन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सह आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलख नाथ पांडेय, जीएन कांवेंट पब्लिक स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केसरी, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सोनी, बीएनटी संत मैरी स्कूल के प्राचार्य अमित तिवारी, किशुन राज पब्लिक स्कूल बलियारी के सचिव चंद्रप्रकाश द्विवेदी एवं किस्मती कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के सचिव वीरेंद्र साव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उदघाटन किया. मुख्य अतिथि उप-विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि प्रभात खबर का यह कार्यक्रम गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि किसी भी मंजिल को पाने के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित किया जाता है. इसके बाद इस लक्ष्य के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है.

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करायेगा जिला प्रशासन : डीडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन गढ़वा के छात्रों के एकेडमिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नीलांबर नगर भवन में ही कम खर्च पर तैयारी कराने की योजना बनायी है. इसे जल्द शुरू किया जायेगा. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि गढ़वा में शिक्षा के बेहतर साधन उपलब्ध हैं. इसलिए यहां के छात्र अपने घर पर ही रहकर पढ़ाई करें. उप-विकास आयुक्त ने छात्रों से कई प्रेरक व रोचक बातें साझा की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की सलाह दी.

आयोजन की सराहना की : समारोह में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रर्दशन करनेवाले छात्र-छात्राओं के अलावा उनके शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित थे. सभी ने प्रभात खबर के इस कार्यक्रम की कफी सराहना की. समारोह का संचालन प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ विनोद पाठक ने किया.

इनकी रही भूमिका : कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभात खबर के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, पीयूष तिवारी, राजकमल तिवारी, प्रभाष मिश्रा, नंद कुमार, मुकेश तिवारी, विजय सिंह, गौरव पांडेय, दिनेश गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, अनूप जायसवाल, संतोष वर्मा एवं महमूद अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

नगर निकाय चुनाव में नहीं चला विधानसभा का गणितगढ़वा नगर परिषद चुनाव में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस व राजद को उम्मीद से कम मिले मत- अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने चौंकाया- पिछले मत प्रतिशत को बरकरार नहीं रख सके बड़े दलपीयूष तिवारी, गढ़वागढ़वा नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को मिले मतों और उनके जीत-हार के समीकरणों की चर्चा शहर के नुक्कड़ों और चौक-चौराहों पर तेज हो गयी है. बिना किसी दल और बड़े नेताओं के समर्थन के दौलत सोनी की अध्यक्ष पद पर जीत ने सभी को चौंका दिया है. इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस, राजद और भाजपा जैसे बड़े दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी. लेकिन परिणामों ने इन दलों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है. करीब 15 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में इन दलों को जो मत मिले थे, उन्हें वे अपने समर्थित प्रत्याशियों के माध्यम से बरकरार नहीं रख सके. सबसे खराब स्थिति भाजपा की रही है. विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा शहर के 33 बूथों में से 30 बूथों पर पहले स्थान पर रही थी. शहरी क्षेत्र से पार्टी को 15 हजार से अधिक मत प्राप्त हुए थे. इसके विपरीत नगर निकाय चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को मात्र 2582 मत मिले. यदि भाजपा के बागी प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय को मिले 2701 मत भी जोड़ दिये जाएं, तो कुल आंकड़ा लगभग 5300 तक ही पहुंचता है. यह संख्या विधानसभा चुनाव में मिले मतों की तुलना में काफी कम है.पिछले निकाय चुनाव के मत भी नहीं बचा सकी भाजपावर्ष 2018 के नगर निकाय चुनाव में अलखनाथ पांडेय की पत्नी मीरा पांडेय ने भाजपा के टिकट पर उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. उन्हें 6899 मत मिले थे. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले विनोद जायसवाल (2026 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पति) को 3810 मत प्राप्त हुए थे. वर्तमान चुनाव में ये दोनों ही परिवार अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके. न तो विधानसभा चुनाव में मिले मतों को बरकरार रख पाये और न ही पिछले निकाय चुनाव के आंकड़े तक पहुंच सके.झामुमो और कांग्रेस का गठजोड़ भी नहीं दिला सका जीतगढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो ने संतोष केसरी को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस ने भी उन्हें समर्थन दिया. दो बड़े दलों के समर्थन के बावजूद संतोष केसरी को मात्र 3790 मत प्राप्त हुए. वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में महिला आरक्षित सीट होने के कारण संतोष केसरी की पत्नी पिंकी केसरी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी थीं. तब उन्हें 6411 मत मिले थे और वे भाजपा प्रत्याशी थीं. उसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमर सफदर को केवल 420 मत प्राप्त हुए थे. दोनों दलों को उम्मीद थी कि संयुक्त रूप से वे करीब सात हजार मत प्राप्त कर संतोष केसरी को जीत दिला देंगे. लेकिन यह रणनीति सफल नहीं हो सकी.54 मतों से हारने वाली अनिता दत्ता को इस बार केवल 215 मतवर्ष 2018 के नगर परिषद चुनाव में झामुमो की प्रत्याशी अनिता दत्ता को 6357 मत मिले थे. वे मात्र 54 मतों के अंतर से पिंकी केसरी से हार गयी थीं. इस बार अनिता दत्ता को किसी दल का समर्थन नहीं मिला और वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरीं. लेकिन उन्हें केवल 215 मतों से ही संतोष करना पड़ा.राजद भी पिछला प्रदर्शन दोहराने में विफलनगर परिषद चुनाव 2026 में राजद ने विकास माली को समर्थन दिया. विकास माली को 1222 मत प्राप्त हुए. जबकि वर्ष 2018 के चुनाव में राजद समर्थित प्रत्याशी मनिका नारायण को 5117 मत मिले थे. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए राजद प्रत्याशी मो शमीम को 2018 में 3728 मत प्राप्त हुए थे. कुल मिलाकर नगर परिषद चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस बार मतदाताओं ने दलों की बजाय प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी. बड़े दलों की रणनीति और पुराने मत प्रतिशत इस चुनाव में कारगर साबित नहीं हुए.

जमीन विवाद में हुई थी विक्रेता की हत्या, तीन शूटर गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

फर्जी दस्तावेज पर बनवाये गये प्रमाण पत्र रद्द

यह भी पढ़ें >