जुलूस में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

ईद, रामनवमी व सरहुल को लेकर हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक

ईद, रामनवमी व सरहुल को लेकर हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक प्रतिनिधि, गढ़वा रामनवमी, ईद और सरहुल को जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी और प्रखंडों से आये जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पर्व के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. आयोजक केवल पारंपरिक वाद्य यंत्रों और साउंड सिस्टम का ही उपयोग कर सकेंगे. साथ ही, रामनवमी के दौरान जिले में मांस और मदिरा की बिक्री पर रोक रहेगा. नगर निकायों को साफ-सफाई, बिजली विभाग को निर्बाध आपूर्ति और पेयजल विभाग को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये फीडबैक की सराहना करते हुए कहा कि गढ़वा हमेशा से आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है. उन्होंने सभी से अपील की कि पूर्व की भांति इस बार भी सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनायें. बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, तीनों अनुमंडलों के एसडीओ व एसडीपीओ, गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित थे. संवेदनशील स्थलों पर पुलिस के जवान रहेंगे तैनात विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों और सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. बैठक के अंत में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों को रामनवमी, ईद और सरहुल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और शांति बनाये रखने में सहयोग की अपील की. सोशल मीडिया के पर पोस्ट रहेगी साइबर सेल की नजर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि प्रशासन का साइबर सेल हर पोस्ट पर नजर रख रहा है. उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या टोल-फ्री नंबर 112 पर देने की अपील की है. जुलूस के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए शहरों में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. बैठक के प्रमुख दिशा-निर्देश: एक नजर में सुरक्षा: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी धारा 107: असामाजिक तत्वों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश. स्वास्थ्य: फायर स्टेशन और मेडिकल टीमों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश. बैठकें: अनुमंडल, प्रखंड और ग्राम स्तर पर भी शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >