ईद पर डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, जुलूस के लिए परमिट जरूरी

ईद पर डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, जुलूस के लिए परमिट जरूरी

रंका. ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में गुरुवार को एसडीओ रूद्र प्रताप की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इस दौरान एसडीओ ने बताया कि ईद के अवसर पर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. यदि कोई डीजे बजाते हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगा. उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ ईद मनाने की अपील की. साथ ही एसडीओ ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जायेगी. एसडीओ कहा कि जुलूस निकालने के लिए परमिट लेना अनिवार्य है. गया है. एसडीओ रूद्र प्रताप ने बताया कि पुराने रूट में जुलूस निकालने की बात कही है. एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान पुलिस बल तैनात किए जायेंगे. मौके पर सीओ शिवपूजन तिवारी, थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी, समाजसेवी सुरेश पांडेय, सदर शोयब खलिफा, फरूद्दीन खलिफा, हुसैनी अंसारी, किशोर कुमार, राहुल तिवारी, उत्तम पांडेय, संजय कुमार सिन्हा, मुमताज रंगसाज आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >