कल थमेगा धड़कनों का शोर, बाजार समिति के 200 मीटर दायरे में रहेगी निषेधाज्ञा

निकाय चुनाव. विजय जुलूस और अबीर-गुलाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध

निकाय चुनाव. विजय जुलूस और अबीर-गुलाल पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के लिए मतगणना शुक्रवार को कृषि उत्पादन बाजार समिति में होगी. मतगणना को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और विवादरहित संपन्न कराने के लिए सदर एसडीएम संजय कुमार ने बाजार समिति परिसर और उसके चारों ओर 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी कर दी है. यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत लागू किया गया है. एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित परिधि में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का अनाधिकृत जमावड़ा पूरी तरह वर्जित रहेगा. यह पाबंदी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस बल, चुनाव कर्मियों और अधिकृत गणन अभिकर्ताओं पर लागू नहीं होगी. बिना वैध पास वाले वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गयी है. विजय रैली और आतिशबाजी पर पाबंदी मतगणना केंद्र के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, सभा या जुलूस निकालना प्रतिबंधित है. जीत के बाद बाजार समिति के समीप विजय रैली निकालने या रंग-अबीर और गुलाल उड़ाने पर भी रोक रहेगी. परिसर के भीतर माचिस, हथियार, ज्वलनशील वस्तुएं, मोबाइल फोन, लैपटॉप या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है. सुरक्षा का त्रिस्तरीय घेरा, होगी सघन तलाशी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा. वैध फोटो पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी या अभिकर्ता को प्रवेश नहीं मिलेगा. प्रवेश द्वार पर सभी की अनिवार्य तलाशी ली जायेगी. महिला कर्मियों की तलाशी के लिए महिला पुलिस बल को तैनात किया गया है. एसडीएम ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी ऐसा वक्तव्य नहीं देगा, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़े. इन बातों का रखें खास ख्याल हथियार: किसी भी प्रकार के घातक हथियार या विस्फोटक लाने-ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है. लाउडस्पीकर: मतगणना कार्य के अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित रहेगा. सोशल डिस्टेंसिंग: अनधिकृत व्यक्तियों को 200 मीटर की परिधि से बाहर रहना होगा. अपील: प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >