ट्रैक्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद शव पहुंचते ही हंगामा

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन

ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन प्रतिनिधि, कांडी कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव गुरुवार को ट्रैक्टर के धक्के से कतिता देवी की मौत हो गयी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. शुक्रवार दोपहर मृतका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया. ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. मुआवजे और अवैध रूप से चल रहे ट्रैक्टरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठ गये, जिससे यातायात पूरी तरह ठप रहा. हंगामे की सूचना पर कांडी थाना प्रभारी असफाक आलम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. तनाव बढ़ता देख अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने स्थानीय जनता को समझा-बुझाकर शांत कराया. सीओ ने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन और बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर बख्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई और चालकों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य करने की बात कही. प्रशासन और ग्रामीणों के बीच मुआवजे को लेकर सहमति बनी. गाड़ी मालिक ने तुरंत 2 लाख रुपये दिये, जबकि शेष 1 लाख रुपये 15 दिनों के भीतर देने का लिखित आश्वासन लिया गया. इसके अलावा सरकारी प्रावधान और पारिवारिक लाभ योजना के तहत अतिरिक्त मुआवजे का भरोसा दिया गया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय ने स्थानीय ईंट भट्ठा मालिकों पर अवैध मिट्टी उठाने का आरोप लगाया. अंचलाधिकारी ने कहा कि अवैध बालू माफिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा और पंचायतवार बालू वितरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी. दुर्घटना कारित ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया. शव का अंतिम संस्कार सोन नदी के तट पर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >