गढ़वा के बाजारों में हुई धन की वर्ष, 50 करोड़ के कारोबार का अनुमान

धनतेरस को लेकर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी

धनतेरस को लेकर बाजारों में रही रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी प्रतिनिधि, गढ़वा धनतेरस को लेकर गढ़वा के बाजारों में रौनक रही. ऑटोमोबाइल शोरूम, इलेक्टॉनिक दुकान, ज्वेलरी दुकान और बर्तन के बाजारों समेत अन्य दुकानों पर देर रात तक चहल पहल रही. पूरे जिले में लगभग 50 करोड़ के कारोबार हुआ. इस दौरान लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक के कार, जीप, पिकअप, ट्रैक्टर, ऑटो की बिक्री हुई. जबकि पूरे जिले में लगभग 40 करोड़ के आभूषणों का कारोबार का अनुमान है. वहीं डेढ़ करोड़ के बर्तन के कारोबार होने का भी अनुमान लगाया गया है. पुरानी चांदी का सिक्का 2523 रुपये में बिका, 1.24 लाख में बिका 10 ग्राम सोना सर्राफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर नाथ सोनी ने बताया कि सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी के बावजूद पूरे जिले में खूब बिक्री हुई. वहीं इस व्यवसाय से जुड़े कुछ लोगों ने बताया कि लगभग 36 करोड़ का कारोबार हुआ है. जानकारी के अनुसार पुरानी चांदी का सिक्का 2523, 9999 चांदी का 10 ग्राम 1880 रूपये, लक्ष्मी-गणेश चांदी का सिक्का (10 ग्राम) 1760 रूपये, चांदी के जेवरात (10 ग्राम) 1550 रूपये, चांदी के बर्तन (10 ग्राम) 1660 रूपये व 22 कैरेट (91.6 हॉलमार्क) सोना प्रति 10 ग्राम 1,24,200 रुपये व 18 कैरेट (75.6 हॉलमार्क) सोना प्रति 10 ग्राम 1,02,600 रुपये की दर बिका. खूब बिके दोपहिया वाहन ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार दोपहिया वाहनों की बिक्री अच्छी रही है. विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के अनुसार इस धनतेरस पर लगभग 8 करोड़ रुपये के दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई. इनमें हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, बजाज और रॉयल एनफील्ड ब्राड के वाहन शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >