अनाज घोटाले मामले की गहन जांच हो : भाजपा

अनाज घोटाले मामले की गहन जांच हो : भाजपा

केतार. केतार में अनाज घोटाले को लेकर शनिवार को भाजपा मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर ने कहा कि अबुआ सरकार में गरीबों का राशन गबन हो रहा है, जो अत्यंत गंभीर मामला है. उन्होंने अविलंब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. भाजपा महामंत्री ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी. भाजपा नेता त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि राशन गबन प्रकरण में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनसे राशि की वसूली कर गरीबों के बीच पुनः राशन वितरण कराया जाये. वहीं कन्हाई प्रसाद व हेमंत पाठक ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि केवल एक अधिकारी को निलंबित करना पर्याप्त नहीं है. पूरे प्रकरण की गहन जांच कर कठोर कार्रवाई आवश्यक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >