समस्या का समाधान नहीं, जनता को गुमराह करती है भाजपा: मिथिलेश

समस्या का समाधान नहीं, जनता को गुमराह करती है भाजपा: मिथिलेश

भाषा विवाद पर गरमायी सियासत, मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा पर साधा निशाना प्रतिनिधि, गढ़वा पूर्व मंत्री व झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भाषा विवाद को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पलामू प्रमंडल के युवाओं के हित में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में हिन्दी, भोजपुरी और मगही को शामिल करने की मांग दोहरायी है. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास झूठ, भ्रम और समाज को बांटने की राजनीति पर आधारित रहा है. उनका आरोप है कि भाजपा का उद्देश्य समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि जनता को गुमराह करना और असली मुद्दों से ध्यान भटकाना है. उन्होंने कहा कि भाषा विवाद को लेकर भाजपा अनावश्यक राजनीति कर रही है. जबकि उन्होंने स्वयं अपने मंत्री कार्यकाल में 6 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा जिलों के छात्रों को समान अवसर देने के लिए भोजपुरी, हिन्दी और मगही को क्षेत्रीय भाषाओं में शामिल करने का आग्रह किया था. इसके अलावा 12 जून 2025 को भी उन्होंने पुनः इस संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया. मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर अब तक क्या ठोस पहल की है. उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक या सांसदों ने कभी भी इस विषय पर गंभीर प्रयास नहीं किया, बल्कि सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की है.स्थानीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें युवाओं और छात्रों की चिंता होती, तो वे विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाते. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पलामू प्रमंडल के छात्रों और युवाओं के हित में हर संभव कदम उठायेंगे व उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >