भवनाथपुर सेल गेस्ट हाउस से एसी कंप्रेशर की चोरी

भवनाथपुर सेल गेस्ट हाउस से एसी कंप्रेशर की चोरी

भवनाथपुर. भवनाथपुर स्थित सेल के डीजीएम आवास के समीप बने गेस्ट हाउस से एसी के कंप्रेशर की चोरी हो गयी. इस संबंध में सेल कर्मी डोली रानी ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. आवेदन में डोली रानी ने बताया कि सेल गेस्ट हाउस डीजीएम आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है. हालांकि गेस्ट हाउस में वर्तमान में कोई नहीं रहता और न ही वहां स्थायी सुरक्षा व्यवस्था है. वहीं डीजीएम आवास पर होमगार्ड के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं. इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. यह पहली बार नहीं है जब सेल गेस्ट हाउस को चोरों ने निशाना बनाया हो. इससे पूर्व भी यहां से कई सामानों की चोरी हो चुकी है. कुछ सप्ताह पहले ही सीडी टाइप सबस्टेशन से चालू बिजली के बीच चोरों ने केबल काटकर चोरी कर ली थी. वह सबस्टेशन भी डीजीएम आवास के सामने ही स्थित है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2025 में क्रशिंग प्लांट की कटिंग के बाद से भवनाथपुर सेल क्षेत्र पूरी तरह विरान होता जा रहा है. पिछले दो दशकों से सेल टाउनशिप आवासीय परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है, लेकिन हाल के समय में यह स्थिति और गंभीर हो गई है, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >