गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र के डुमरसोता गांव निवासी एक युवक ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उसका किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसको लेकर परिजनों ने उसे समझाय-बुझाया. जिसके बाद आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
