वार्ड-10 की टीम ने क्रिकेट टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

वार्ड-10 की टीम ने क्रिकेट टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

मेराल. मेराल के सोहबरिया स्थित भौरहा डैम के मैदान पर आयोजित वीरांगना फूलन देवी क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-2) का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया. फाइनल में वार्ड-10 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वार्ड-7 को 142 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड-10 की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाये. टीम की ओर से श्रीकांत ठाकुर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 70 रन जोड़े, जबकि नंदलाल ठाकुर ने 61 रन की धुआंधार पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड-7 की टीम ने नौ विकेट के नुकसान पर 60 रन ही बना सकी. प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार श्रीकांत ठाकुर (70 रन) व प्लेयर ऑफ द सीरीज नंदलाल ठाकुर को दिया गया. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सचिव रमेश चौधरी और कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी की मुख्य भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >