गढ़वा. जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गये. चिनिया-गढ़वा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ से मोटरसाइकिल से आ रहे गोबरदाहा गांव निवासी लालजी कोरवा व उनकी पत्नी चिंता देवी घायल हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि लालजी अपनी पत्नी के साथ गढ़वा की ओर जा रहे था, इसी दौरान गढ़वा की ओर से बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. इस मौके पर चिंता देवी की गोद में दुधमुंहा बच्चा भी था, जो चोट नहीं आयी है. लोगों ने बताया कि लालजी कोरवा शराब के नशे में धुत्त होकर मोटरसाइकिल चला रहा था. दुर्घटना की जनकारी मिलने पर चिनिया थाना के एएसआइ बबन टुंडु ने ग्रामीण के सहयोग दुर्घटना में घायल लालजी कोरवा व उसकी पत्नी चिंता देवी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया, साथ ही दोनों मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. बाइक दुर्घटना में युवक घायल गढ़वा. नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के पुरइनी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का पुत्र मंटू कुमार गुप्ता सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंटू कुमार गुप्ता अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर छत्तीसगढ़ के शिलाजु गांव अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए गया था, वहां से वापस लौटने के क्रम में विलायती गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में मंटू के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायलगढ़वा. रंका थाना क्षेत्र के तेतरडीह गांव निवासी स्व विदेशी भुईंया का पुत्र राजकुमार भुईंया मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजकुमार भुईंया अपने घर से मजदूरी करने के लिए रंका गया हुआ था, वहां से मजदूरी कर वापस अपने घर लौट रहा था, इसी क्रम में खरडीहा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया.
जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
