निजी अस्पताल में कंपाउंडर ने किया इलाज, महिला की मौत

डई प्रखंड अंतर्गत एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में कंपाउंडरों द्वारा इलाज किये जाने से एक महिला की हालत बिगड़ गयी और बाद में उसकी मौत हो गयी

डंडई. डंडई प्रखंड अंतर्गत एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में कंपाउंडरों द्वारा इलाज किये जाने से एक महिला की हालत बिगड़ गयी और बाद में उसकी मौत हो गयी. यह गंभीर मामला मंगलवार को सामने आया, जब डंडई स्थित सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में 55 वर्षीय बिफनी कुंवर को जहर खाने के बाद भर्ती कराया गया. जानकारी के अनुसार डंडई निवासी स्व. बुधन राम की पत्नी बिफनी कुंवर ने पारिवारिक विवाद के कारण जहर खा लिया था. परिजनों ने तत्काल उन्हें डंडई के निजी सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में भर्ती कराया. आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे और कंपाउंडर अजीज अंसारी व शोएब अंसारी ने करीब डेढ़ घंटे तक महिला का इलाज किया. इस दौरान महिला की स्थिति और गंभीर हो गयी. ऑक्सीजन लेवल गिरता चला गया.हालात बिगड़ने पर कंपाउंडरों ने मरीज को बाहर ले जाने की सलाह दी. परिजन तत्काल निजी वाहन से महिला को मेराल अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया.मृतका के पड़ोसी अंकित कुमार ने बताया कि अस्पताल में मौजूद अजीज और शोएब नामक स्वास्थ्यकर्मियों ने बिना डॉक्टर के ही इलाज किया और बाद में रेफर कर दिया. मामले को लेकर सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अखिलेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि मैं उस वक्त अस्पताल में मौजूद नहीं था. मैं सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सक हूं और ड्यूटी पर था.

मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. : सीएस

इस गंभीर मामले पर गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यह एक प्वाइजन केस है. महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. प्राथमिक सूचना के अनुसार महिला का इलाज झोलाछाप से किया गया, जो कानूनन गलत है. पूरे मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >