ज्ञान के दीपक से मिटा सकते हैं जीवन का अंधकार : डॉ नेहा

ज्ञान के दीपक से मिटा सकते हैं जीवन का अंधकार : डॉ नेहा

मेदिनीनगर. बिरला ओपन माइंडस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दिवाली उत्सव मनाया गया. मौके पर विद्यालय की निदेशिका डॉ नेहा अग्रवाल ने बच्चों की मेहनत व हुनर का सराहना किया. दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि ज्ञान के दीपक से ही हम जीवन के अंधकार को मिटा सकते है. आशा करते है कि बच्चे शिक्षित होकर उच्च पदों को सुसज्जित करेंगे, ताकि उनके जीवन में उजाला आ सके. दीवाली के मौके पर विद्यालय को फूल व रोशनी से सजाया गया था. इस मौके पर रंगोली व लालटेन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बच्चों ने एक से बढकर एक रंगोली बनाया था. इस मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >