जांच करने गये भंडरिया बीडीओ को लाभुकों ने बंधक बनाया

तीन माह से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने को लेकर लाभुकों में आक्रोश

तीन माह से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने को लेकर लाभुकों में आक्रोश – बीडीओ ने अक्टूबर महीने से नियमित राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया – आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने बीडीओ को किया मुक्त संतोष वर्मा, भंडरिया भंडरिया प्रखंड के नौका गांव में राशन डीलर गुलाब स्वयं सहायता समूह की ओर से लाभुकों को तीन महीने का राशन नहीं देने के मामले में ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पिछले दिनों गढ़वा उपायुक्त से शिकायत के बाद शनिवार को डीसी के निर्देश पर जांच करने पहुंचे भंडरिया बीडीओ अमित कुमार को लाभुकों ने कुछ घंटों तक बंधक बना लिया. लाभुकों ने आरोप लगाया कि राशन वितरण के नाम पर उनसे अंगूठा लगवाया गया, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला. बीडीओ ने ग्रामीणों को इसी महीने समस्याओं का समाधान और अक्टूबर महीने से नियमित राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद ही उन्हें मुक्त किया गया. लाभुकों ने लीपापोती का लगाया आरोप नौका, मरदा, जमतीपानी, बनजारी और लोदीडीह के सैकड़ों कार्डधारियों ने यह स्पष्ट किया कि जब तक तीन महीने का बकाया राशन नहीं मिलेगा, वे अक्टूबर का राशन नहीं उठायेंगे. लाभुकों ने यह भी कहा कि मामले में लीपापोती की कोशिश हो रही है और इसकी शिकायत गढ़वा उपायुक्त से की जायेगी. राशन लाभुकों में अशोक सिंह, बीरेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह, सकेंद्र राम, फिटल माझी, अरबिंद तिर्की, सुमिरन सिंह, मनोज सिंह, अफजल अंसारी, बीरेंद्र सिंह और सोबरन सिंह शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >