हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

मझिआंव के चन्द्री में रुद्र महायज्ञ के दौरान निकली भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा.

मझिआंव के चन्द्री में रुद्र महायज्ञ के दौरान निकली भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा. प्रतिनिधि, मझिआंव मझिआंव नगर पंचायत के चन्द्री स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आयोजित रुद्र महायज्ञ के छठे दिन भगवान नर्मदेश्वर शिव और उनके प्रिय गण नंदी की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गयी. यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास के नेतृत्व में रथ पर विराजमान भगवान भोलेनाथ मंदिर से मुख्य पथ होते हुए लोहरपुरवा, बाजार पथ, राधाकृष्ण मंदिर और तीन मुहान तक भ्रमण कर पुनः शिव मंदिर लाये गये और स्थापित किये गये. शोभायात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. भक्त भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते और नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे. पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से वातावरण गूंज उठा. महिलाओं ने मंगलगीत गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये जा रहे हैं. आचार्यों द्वारा भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और हवन संपन्न कराया जा रहा है. इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है. पवित्र नर्मदा नदी से लाया गया शिवलिंग रुद्र महायज्ञ के मुख्य कर्मकांडी पंडित विजयकांत दुबे ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए पवित्र नर्मदेश्वर शिवलिंग मध्य प्रदेश के जबलपुर से लाया गया है. उन्होंने कहा कि पवित्र नर्मदा नदी एक देव नदी मानी जाती है. इस नदी का प्रत्येक पत्थर शिवलिंग के आकार का होता है और उसे स्वयं सिद्ध भगवान शिव का स्वरूप माना जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >