जलप्रपात में डूबकर किशोर की मौत

जलप्रपात में डूबकर किशोर की मौत

धुरकी.

धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी जलील अंसारी का पुत्र तबरेज अंसारी का शव कनहर नदी स्थित सुखलदरी जलप्रपात के गहरे पानी में मिला. बुधवार को स्थानीय ग्रामीण व तैराकों की मदद से तबरेज का शव करीब 24 घंटे बाद निकाल लिया गया है. मंगलवार को रात हो जाने के कारण शव ढूंढ़ने में परेशानी हो रही थी. बुधवार की सुबह स्थानीय तैराकों की मदद से शव ढूंढ़कर निकाला गया. विदित हो कि मंगलवार को तबरेज अंसारी (15 वर्ष) अपने घर से गांव के ही चार दोस्तों के साथ सुखलदरी जलप्रपात में दोपहर के समय नहाने गया था. वहीं नहाने के दौरान वह जलप्रपात के गहरे पानी में चला गया. तबरेज को पानी से नहीं निकलने पर उसके साथियों ने अपने स्तर से उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. इससे घबराये उसके साथी पानी से निकले और अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसकी सूचना धुरकी पुलिस को भी दी गयी. तबरेज के परिजनों ने धुरकी पुलिस से मदद की गुहार लगायी. इसके बाद थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मंगलवार को देर रात तक झरना परिसर के गहरे पानी में स्थानीय तैराकों और ग्रामीणो की मदद से तबरेज को ढूंढने की कोशिश की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने वरीय अधिकारियों को देते हुए एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की. यद्यपि दूसरे दिन बुधवार को स्थानीय तैराकों की मदद से ही शव को खोज लिया गया. इसके बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया. इधर शव मिलते ही तबरेज के परिजनों में चीख-पुकार मच गयी.

उपस्थित लोग : इस अवसर पर बीडीओ जुल्फीकार अंसारी, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडेय, पूर्व जिप सदस्य जानकी सिंह, बीडीसी कृष्ण कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि हरिलाल सिंह, पूर्व मुखिया लक्षमण यादव, खुस्तर अंसारी, रमजान अंसारी, शैलेश यादव, रामभरोसा राम सहित काफी लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >