एआइ का इस्तेमाल कर शिक्षक व बच्चे बनें स्मार्ट

एआइ का इस्तेमाल कर शिक्षक व बच्चे बनें स्मार्ट

गढ़वा. डंडई प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बालेखांड में आइसीटी व स्मार्ट क्लास के सफल संचालन को लेकर पांच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को हुआ. प्रथम चरण में 6 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. एक्स्ट्रा मार्क्स एजेंसी के जिला समन्वयक मुकेश कुमार ने बताया कि एजेंसी के द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में आइसीटी लैब का संचालन किया जा रहा है जिससे विद्यालयों के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा एवं नयी तकनीकियों की जानकारी दी जा सके. शिक्षक व बच्चे एआइ तकनीकी का इस्तेमाल कर स्मार्ट बन सकते हैं. एआइ की जानकारी सभी को होना अनिवार्य है . प्रशिक्षण के दौरान आइसीटी के प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार के द्वारा शिक्षकों को एआइ, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर संचालन एवं विभिन्न प्रकार के उपकरणों के रखरखाव व उसके सही उपयोग की जानकारी दी गयी.बताया गया कि आज सरकार के द्वारा विद्यालयों को डिजिटल व ऑनलाइन किया जा रहा है, ताकि शिक्षक एवं बच्चे दोनों नयी तकनीक का उपयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर कीर्तिमान स्थापित कर सके. इस प्रशिक्षण में राजकीय मध्य विद्यालय बालेखांड, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झोतर, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय टोरीकला एवं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौडीहा के शिक्षकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >