बीइइओ के औचक निरीक्षण में शिक्षिका मोबाइल देखती मिली

बीइइओ के औचक निरीक्षण में शिक्षिका मोबाइल देखती मिली

श्री बंशीधर नगर.

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीइइओ) विजय पांडेय ने सोमवार को प्रखंड के बरडीहा ग्राम स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने देखा कि विद्यालय की सहायक शिक्षिका आशा कुमारी अध्यापन कार्य के समय मोबाइल देख रही थी. इसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने सहायक शिक्षिका को ऐसी आदत में सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीइइओ श्री पांडेय ने कहा कि सभी शिक्षक अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लावें तथा समय पर अध्यापन कार्य करें. राशि की निकासी, पर विकास कार्य नहीं : निरीक्षण के दौरान बीइइओ ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुबी कुमारी से विद्यालय विकास की राशि से किये गये विकास कार्यों की जानकारी ली. प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विकास कोष की राशि की निकासी कर ली गयी है, लेकिन विकास कार्य नहीं किया गया है. यह जानकर बीइइओ ने प्रधानाध्यापिका पर कड़ी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला विद्यालय विकास की राशि गबन करने का प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि सरकारी कोष से पैसा निकाल कर रखना गंभीर मामला है, दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

करीब 50 फीसदी विद्यार्थी ही उपस्थित थे : निरीक्षण के क्रम में बीइइओ ने विद्याल��� में छात्र-छात्राओ की उपस्थिति 50 प्रतिशत देखकर भी शिक्षकों पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर एमडीएम सेल के अमित कुमार व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >