सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल

सड़क दुर्घटना में शिक्षक घायल

केतार प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवाडीह के शिक्षक मुरलीधर पाठक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. वह विद्यालय से भवनाथपुर स्थित अपने आवास लौट रहे थे. इसी बीच सिंघीताली गांव के समीप उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इससे उनके सिर में एवं शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट आयी है. इसके बाद आनन-फानन में ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवनाथपुर में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >