शिक्षक सम्मान समारोह आज, डीइओ होंगे मुख्य अतिथि

शिक्षक सम्मान समारोह आज, डीइओ होंगे मुख्य अतिथि

जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति गढ़वा द्वारा प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है. इसमें शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित और कर्मठ शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है. इसी कड़ी में रविवार को जिले भर से विभिन्न विद्यालयों के सात शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा. इसमें अरविंद कुमार चंद्रवंशी (सरस्वती ज्ञान मंदिर बिशनपुरा), सजाउल हक शाह ( ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल बेलचंपा), स्वीटी वर्षा बाखला (शांति निवास उच्च विद्यालय गढ़वा), नेहा कुमारी (गुरुकुल पब्लिक स्कूल नगर उंटारी), कुमारी ममता ( आदर्श बाल विकास विद्यालय रंका), राजेश कुमार पांडेय (आरके पब्लिक पब्लिक स्कूल ऊंचरी मझिआंव) तथा रीना कुमारी (बीएसकेडी पब्लिक स्कूल गढ़वा) को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैसर रजा मुख्य अतिथि होंगे. कार्यक्रम रेहला रोड स्थित आरकेवीएस बी एड कॉलेज के सभागार में सुबह 10:00 बजे से होगा. यह जानकारी समिति के सचिव एमपी केशरी ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >