निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारुति नंदन को 1325 मतों के भारी अंतर से हराया प्रतिनिधि, गढ़वा मझिआंव नगर पंचायत क्षेत्र के चुनावी महासमर में सुमित्रा देवी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारुति नंदन सोनी को 1325 मतों के अंतर से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगायी. मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने सुमित्रा देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा, जिसके बाद समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया. मुख्य मुकाबला सुमित्रा देवी और मारुति नंदन सोनी के बीच देखा गया, लेकिन अंततः सुमित्रा देवी ने स्पष्ट बढ़त बना ली. सुमित्रा देवी की यह लगातार तीसरी जीत क्षेत्र में उनके मजबूत जनाधार को दर्शाया. परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत मझिआंव की जनता के विश्वास की जीत है. अधूरे पड़े विकास कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. निर्वाचन पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने सुमित्रा देवी को आधिकारिक तौर पर निर्वाचित घोषित करते हुए विजय प्रमाण पत्र दिया. इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. इस प्रकार रहा प्रत्याशियों का प्रदर्शन प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत स्थिति सुमित्रा देवी 3712 विजेता मारुति नंदन सोनी 2387 द्वितीय गिरीश पांडेय 811 तृतीय सत्येस्वरी देवी 665 चतुर्थ पुष्पक पांडेय 540 – संजय कुमार सिंह 363 – शोभा देवी 331 – सूर्यदेव माली 111 – वीरेंद्र राम 70 –
अध्यक्ष पद पर सुमित्रा देवी ने लगायी जीत की हैट्रिक

अध्यक्ष पद पर सुमित्रा देवी ने लगायी जीत की हैट्रिक
Copied link
निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारुति नंदन को 1325 मतों के भारी अंतर से हराया