प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभाागार में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभाागार में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित 21वीं प्रतिभा खोज परीक्षा का परिणाम घोषित कर मेधावी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आरकेवीएस बीएड कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी सचिव एमपी केशरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की. मौके पर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य जिले के हर विद्यालय से प्रतिभा को खोज कर उचित प्लेटफार्म प्रदान करना है. पुरस्कृत होने वाले प्रतिभागियों का परिचय अशोक विश्वकर्मा ने कराया. समिति के पदाधिकारियों प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी व राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. परीक्षा में 4 हजार प्रतिभागी हुए थे शामिल विदित हो कि यह परीक्षा चार ग्रुप व नौ केन्द्रों पर आयोजित की गयी थी. परीक्षा में लगभग 4000 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. परीक्षा में चारों ग्रुप से प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान के अलावा ब्लॉक टॉपर को भी पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में मंच का संचालन समिति के सचिव एमपी केशरी जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार सिंह ने किया. इन्हें किया गया पुरस्कृत परीक्षा में शामिल ग्रुप ए में स्वास्तिक सोनी, असद जमील और सक्षम आनंद को पुरस्कृत किया गया. ग्रुप बी में आर्यन पांडेय, प्रिंस कुमार मिश्रा और प्रियदर्शी कुमार व दिव्यांश पांडेय तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किये गये. वहीं ग्रुप सी में अंशिका सिंह, प्रभांशु साहू, पवन कुमार, श्रेया रानी और स्नेहा कुमारी को पुरस्कार दिया गया.वहीं ग्रुप डी में हर्ष प्रताप देव, इच्छा प्रीति और सौरभ कुमार रवि को सम्मानित किया गया. जबकि ब्लॉक टॉपर पुनीत कुमार, गौरांग मुकेश, वर्षा गुप्ता, पावस कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सरेश कुमार ठाकुर,रुकसार खातून, अंश कुमार व व अर्चना चौबे को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >