घर-घर जाकर छात्राओं को नामांकन के लिए किया प्रेरित

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन ने चलाया विशेष अभियान

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन ने चलाया विशेष अभियान

प्रतिनिधि, भवनाथपुर

भवनाथपुर प्रखंड के अरसली उत्तरी पंचायत स्थित आदिम जनजाति बहुल लरहरा गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली. क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन कविता ने विशेष अभियान चलाया. वार्डेन कविता ने एनपीएस लरहरा के शिक्षक बैजनाथ सिंह और मनोज प्रजापति के साथ मिलकर गांव में घर-घर जाकर छात्राओं व उनके अभिभावकों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अनमोल संपत्ति है, जिसे हासिल करना हर बच्चे का अधिकार है. अगर बेटियां पढ़ेंगी, तो वे न केवल अपना भविष्य संवारेंगी, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी. उन्होंने अभिभावकों को समझाया कि बच्चियों को जंगल से लकड़ी या जड़ी-बूटी लाने जैसे कार्यों में लगाने के बजाय उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है. वार्डेन ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि यहां छात्राओं को रहने, खाने, पढ़ाई, पुस्तकें और अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं. उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि उनकी बच्चियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >