सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित न रहें विद्यार्थी, शोध कार्यों में भी दिखायें सक्रियता: डीसी

गढ़वा कृषि महाविद्यालय में ‘सृजन-2026’ की धूम, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

गढ़वा कृषि महाविद्यालय में ””सृजन-2026”” की धूम, छात्रों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा के कृषि महाविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को वार्षिक सांस्कृतिक व शैक्षणिक महोत्सव ””सृजन-2026”” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कौशल से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त दिनेश यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर एसडीएम संजय कुमार मौजूद थे. महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ अरविंद कुमार ने अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया. महोत्सव के दौरान नृत्य, संगीत, वाद-विवाद, रंगोली, भाषण और निबंध प्रतियोगिता के साथ-साथ क्ले मॉडलिंग जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ. प्रतियोगिताओं में बेहतर करने वाले चयनित प्रतिभागी अब विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नयी दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त होगा. मौके पर उपायुक्त दिनेश यादव ने सृजन-2026ॉ के आयोजकों और छात्रों की सराहना की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहकर शोध कार्यों में भी सक्रियता दिखानी चाहिए. उन्होंने गढ़वा क्षेत्र की कृषि संभावनाओं को देखते हुए अनुसंधान को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया. वहीं, एसडीएम संजय कुमार ने कृषि क्षेत्र में नवाचार के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को भविष्य के लिए प्रेरित किया. इस दौरान डॉ शिबा सुप्रिया, डॉ राहुल कुमार, डॉ रोहित कुमार सिंह, डॉ हेमंत कुमार, डॉ सुलोचना, डॉ जया भारती, हरि पदा मुर्मू, डॉ राजीव कुमार, ईर दिनमनी, डॉ देवाशीष, हर्ष अपूर्वा, आकाश गुप्ता, राहुल कुमार, रामाशंकर राम, बाबूलाल महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >