श्री बंशीधर नगर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, प्रगति गीत और मैदानी कार्यक्रमों में भाग लिया. प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 26 जनवरी को अनुमंडल मैदान में मुख्य समारोह में अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. सभी चयनित प्रतिभागियों को समारोह में सम्मानित भी किया जायेगा. राष्ट्रगान के लिए अम्बालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा जारा प्रवीण, मुस्कान कुमारी, काजल, सुजाता और कशिश खान का चयन किया गया. वंदे मातरम कार्यक्रम के लिए आर के पब्लिक स्कूल का चयन हुआ. देशभक्ति और प्रगति गीत में बिरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की वंदिता राजपूत, अतिफा खान और अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय रक्सा की निराली कुमारी और मुन्नी कुमारी ने द्वितीय स्थान और गुरुकुल पब्लिक स्कूल के अनुपम कश्यप ने तीसरा स्थान हासिल किया. मैदानी कार्यक्रम राजकीय मध्य विद्यालय जंगीपुर, बिरला ओपेन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगर उंटारी, गुलाब नर्सिंग स्कूल, आर के पब्लिक स्कूल और प्रजापति ब्रह्म कुमारी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत किए जायेंगे. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बीपीओ बिरेंद्र प्रसाद, अनुमंडलीय पेंशनर समाज के अध्यक्ष गदाधर पांडेय, दिनेश कुमार शुक्ल, अखिलेश प्रसाद, सीताराम जायसवाल और अश्विनी कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
