गढ़वा. झारखंड इ-शिक्षा महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित आइसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के तहत गढ़वा में प्रखंड एवं जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम एमआईएस जिला प्रभारी नीरज सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर राजा ने दीप प्रज्वलित कर की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य झारखंड में शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाना है, ताकि युवा आधुनिक तकनीकी ज्ञान से सशक्त होकर राज्य और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. सम्मान समारोह में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ छात्रों को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया. वहीं प्रखंड स्तर पर टॉप करने वाले 144 छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं स्कूल बैग प्रदान किए गये. मौके पर डीइएफ ओमकार पांडेय, जिला समन्वयक विवेक सिन्हा, मुकेश कुमार, चंदन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे.
जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Copied link
जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित