पूर्व मंत्री की छात्रों से अपील विरोध करें, लेकिन किसी के राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल न हों

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा न बनें और संवैधानिक प्रक्रिया को समझकर ही अपनी राय बनाएं।

गढ़वा. पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी के राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल न हों और किसी भी मुद्दे पर तथ्यों को समझकर ही अपनी राय बनाएं.उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने छात्रों के हित में संबंधित परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था.

सरकार ने किया रद्द लेकिन कोर्ट ने लगाई रोक

लेकिन माननीय न्यायालय ने उस फैसले पर रोक लगा दी है. ऐसे में पूरे मामले की संवैधानिक और न्यायिक प्रक्रिया को समझना जरूरी है.उन्होंने कहा कि विरोध लोकतंत्र का अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन या अभद्र भाषा छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं है. हेमंत सरकार से सवाल पूछिए, अपनी मांग रखिए, लेकिन किसी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा मत बनिए.उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में झामुमो और हेमंत सरकार की लड़ाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: छात्र आंदोलन की आंच में सुलग रही गढ़वा की सियासत: सोशल मीडिया पर भिड़े पूर्व व वर्तमान विधायक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >