प्रतिनिधि, गढ़वा शहर के नीलांबर-पीतांबर पार्क के पास शनिवार देर शाम परफ्यूम अच्छा नहीं लगने पर ट्यूशन पढ़ने जा रहे छात्र को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के सननी गांव निवासी उपेंद्र प्रजापति के पुत्र निरंजन कुमार प्रजापति के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. निरंजन ने बताया कि वह गढ़वा में रहकर अपना पढ़ाई करता है. शनिवार शाम को वह अपने घर से अपने दोस्त पुत्र प्रिंस कुमार रजक के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था. इसी क्रम में नीलांबर-पीतांबर पार्क के सामने वाली गली के नुक्कड़ पर का भूंजा बेचनेवाले अज्ञात युवक उसे रोककर कहने लगा कि तुम्हारा परफ्यूम अच्छा नहीं है. तुम इसे लगाकर क्यों चल रहे हो. इसके बाद उसने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद उसके दोस्त ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
