मजबूत हुआ है संचारी रोगों की निगरानी व्यवस्था : डॉ संतोष

आईडीएसपी-आईएचआईपी अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया.

गढ़वा. आईडीएसपी-आईएचआईपी अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय में संचारी रोगों की निगरानी, जांच, पूर्वानुमान एवं इलाज की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा. इस मौके पर जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ पुष्पा सहगल भी उपस्थित थीं. प्रशिक्षण में जिला महामारी विशेषज्ञ आईडीएसपी गढ़वा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को आईएचआईपी के माध्यम से रोग निगरानी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इसमें बीपीएम, बीएएम, लैब टेक्नीशियन एवं फर्मासिस्ट शामिल हुए. प्रशिक्षक ने बताया कि नव स्थापित बीपीएचयू के माध्यम से संचारी रोगों की निगरानी को सुदृढ़ एवं बृहद बनाया जा रहा है. उन्होंने इंवेंट एलर्ट, आउटब्रेक तथा फार्म एस, पी एवं एल में प्रविष्टि से संबंधित तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य की निगरानी आईएचआईपी के माध्यम से नियमित रूप से की जाये, तो किसी भी महामारी के प्रकट होने से पहले ही उसका पूर्वानुमान लगाया जा सकता है. साथ ही स्थानीय स्तर पर समय पर जांच एवं इलाज कर बीमारी को फैलने से रोका या नियंत्रित किया जा सकता है. मौके जिला भीबीडी कंसल्टेंट अरविंद कुमार द्विवेदी, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ असजद अंसारी, डॉ उज्ज्वल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >