गढ़वा. मरहटिया स्थित भगवान महावराह पीठ व श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम में पांच मार्च को श्री चरण पादुका स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाया जायेगा. आश्रम के उपाध्यक्ष रविंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा, जो शाखा आश्रम से प्रारंभ होकर गढ़वा शहर का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम परिसर में पहुंचेगी. इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना व आरती संपन्न होगी. साथ ही 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जायेगा. स्थापना दिवस के अवसर पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया है. इसके साथ ही दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा.
पांच मार्च को श्री चरण पादुका स्थापना दिवस समारोह
पांच मार्च को श्री चरण पादुका स्थापना दिवस समारोह
