किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण

किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का किया गया वितरण

मझिआंव. एग्री क्लिनिक सेंटर गढ़वा अनुमंडल के द्वारा बुधवार को पुरहे पंचायत सचिवालय में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 147 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह व प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडे ने किया. मौके पर उप मुखिया धर्मेंद्र कुमार ठाकुर,संस्था के सचिव दिनेश कुमार मेहता , सीईओ बबीता कश्यप, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास कुमार चतुर्वेदी, एग्री क्लीनिक केंद्र के परियोजना समन्वयक शालिनी कुमारी एवं सहयोगी श्रवण कुमार एवं सतेन्द्र कुमार , कृषक मित्र अजय दुबे, सदैव कुमार पासवान, प्रमोद कुमार, संजय कुमार पासवान आदि लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >