भंडरिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मानसिक तनाव से दूरी बनाने को लेकर शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख श्रद्धा देवी, सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिंहा व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रमाकांत राय ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप प्रमुख श्रद्धा देवी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अकेलापन, सामाजिक दूरी और पारिवारिक संबंधों में कमी मानसिक तनाव के प्रमुख कारण बन रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिंहा ने कहा कि मानसिक बीमारी कोई असाध्य रोग नहीं है, इसे सकारात्मक सोच और उचित परामर्श से दूर किया जा सकता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने कहा कि मानसिक तनाव कम करने के उपाय, योग और ध्यान के महत्व बहुत आज के समय मे बहुत जरूरी है. मौके पर चलत चिकित्सक डॉ अजय कुमार पटेल, डॉ सोनी कुमारी, लिपिक राजन किप्पोटा, एसटीएस संतोष कुमार, सिकंदर कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मीना देवी शिलो तिर्की, मोनिका टोप्पो, बबली कुमारी, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
