बोलेरो के धक्के से छह वर्षीय बच्चा घायल

बोलेरो के धक्के से छह वर्षीय बच्चा घायल

गढ़वा-रंका मार्ग पर शनिवार को लोटो गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक बच्चा (छह वष) गंभीर रूप से घायल हो गया. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी जय गोविंद शर्मा का पुत्र रितेश कुमार शर्मा बताया गया है. उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. परिजनों ने बताया कि रितेश के साथ घर के अन्य लोग पचपड़वा बाजार जा रहे थे. इसी दौरान साथ के सभी लोग सड़क पार कर चुकेे थे और रितेश दौड़कर सड़क पार करने लगा. इस दौरान बोलेरो की चपेट में आ गया. घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. इसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >