मध्य प्रदेश बैंक डकैती के तार झारखंड से जुड़े: आईफोन की खरीदारी बनी पुलिस के लिए सुराग, SP ने की जांच

Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में हुई 10 किलो सोने की महालूट के तार अब गढ़वा से जुड़ गए हैं. वारदात के बाद अपराधियों ने गढ़वा के ‘वर्ल्ड मोबाइल सेंटर’ से आईफोन की खरीदारी की, जिसका सुराग मिलते ही रीवा पुलिस की टीम ने शनिवार को शहर में दबिश दी. सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए अपराधियों की तलाश तेज हो गई है. देखिए कैसे एक मोबाइल की खरीद ने पुलिस को लुटेरों के करीब पहुंचा दिया.

Singrauli Bank Robbery, गढ़वा (अविनाश की रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में हुई सनसनीखेज बैंक डकैती के मामले में जांच की आंच अब झारखंड के गढ़वा जिले तक पहुंच गई है. रीवा अभियान एसपी विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम शनिवार को गढ़वा पहुंची. टीम ने शहर के मेन रोड स्थित ‘वर्ल्ड मोबाइल सेंटर’ में घंटों तक सघन जांच अभियान चलाया. पुलिस को सूचना मिली थी कि बैंक लूट की घटना को अंजाम देने के बाद एक अपराधी ने इसी शोरूम से कीमती आईफोन खरीदा था.

आईफोन की खरीदारी ने दिया बड़ा सुराग

सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस अपराधियों के डिजिटल फुटप्रिंट्स का पीछा कर रही थी. जांच के दौरान पता चला कि लूटी गई रकम का उपयोग गढ़वा में मोबाइल खरीदने के लिए किया गया है. पुलिस ने शोरूम के सेल रिकॉर्ड्स और भुगतान के तरीकों की बारीकी से जांच की है. अधिकारियों का मानना है कि अपराधी ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की होगी, लेकिन मोबाइल की खरीद से जुड़े विवरण अब पुलिस के लिए अहम कड़ी बन गए हैं.

Also Read: चतरा के टंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा, टेंपू चालक की मौत

सीसीटीवी फुटेज से हुलिए का मिलान

रीवा पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस टीम अब बैंक में लगे कैमरों के फुटेज और शोरूम के फुटेज का मिलान कर रही है ताकि अपराधियों के हुलिए की पुष्टि की जा सके. एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जो सीधे तौर पर अपराधियों के भागने के रास्ते और उनके ठिकानों की ओर इशारा कर रहे हैं.

10 किलो सोना और 20 लाख की महालूट

ज्ञात हो कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पांच हथियारबंद अपराधियों ने सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में धावा बोला था. अपराधियों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 10 किलो सोना और 20 लाख रुपये नकद लूट लिए थे. इस घटना ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, झारखंड और मध्य प्रदेश की पुलिस आपसी तालमेल के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read: खूंटी में नए DC का ‘एक्शन प्लान’: पेसा कानून और विकास पर रहेगा फोकस, JPSC परीक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >