पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर राशि निकासी का आरोप, एसडीओ से शिकायत

भवनाथपुर प्रखंड के सिन्दुरिया पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से तत्काल जांच की मांग की है.

भवनाथपुर से विजय सिंह की रिपोर्ट भवनाथपुर. भवनाथपुर प्रखंड के सिन्दुरिया पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग में भारी अनियमितता और बिना सेल प्रबंधन के अनापत्ति प्रमाण पत्र के कार्य कराने का मामला सामने आया है. इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण संतोष कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी, बंशीधर नगर को लिखित आवेदन देकर जांच की मांग की है. आवेदक संतोष कुमार ने अपने आवेदन में चार प्रमुख बिंदुओं पर सवाल उठाया है जिसमें सिन्दुरिया पंचायत के लिए खरीदी गई कुर्सी-बेंच को सिन्दुरिया में न लगाकर अरसली उत्तरी पंचायत के डीएवी स्कूल में स्थापित कर दिया गया. टाउनशिप के सेल परिसर क्षेत्र में बिना नियमों के 15वें वित्त की राशि से जलमीनार की स्थापना की गई है, जो घोर अनियमितता और गड़बड़ी है. टाउनशिप के सेल परिसर क्षेत्र में यात्री शेड की मरम्मत बिना सेल के अनापत्ति पत्र के की गई है. सिन्दुरिया पंचायत भवन की मरम्मत के नाम पर 15वें वित्त की राशि की अवैध निकासी की गई है, और जब कार्य के बारे में पूछा गया तो सेल प्रबंधन द्वारा अनापत्ति पत्र न देने का बहाना बनाकर कार्य को टाल दिया जा रहा है. आवेदक ने एसडीओ से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के हो रहे कार्यों पर रोक लगाई जाए. इस आवेदन की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, भवनाथपुर को भी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >