कलश यात्रा के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू

गढ़वा. शहर के सोनपुरवा स्थित श्री रामलला मंदिर में कलश यात्रा और विशेष पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय रामनवमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर प्रतिदिन श्री रामचरितमानस पाठ और प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है. गुरुवार को बाजा-गाजा और मंगल गीतों के साथ मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा स्टेशन रोड, रेलवे स्टेशन, गांधी नगर और पानी टंकी होते हुए सोनपुरवा स्थित शिव मंदिर पहुंची. वहां के पवित्र कुंड से जल लेकर श्रद्धालु गढ़वा-रेहला मार्ग से पुनः मंदिर पहुंचे. मंदिर पहुंचने पर कलश धारियों का पैर प्रक्षालन किया गया. इसके बाद विद्वान आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री एवं उनके सहयोगियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना करायी. आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. कलश स्थापना के उपरांत शाम छह बजे से वृंदावन से पधारे आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने प्रवचन प्रारंभ किया. उन्होंने रामकथा के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसे व्यर्थ कार्यों में नहीं गंवाना चाहिए. भक्ति के माध्यम से ही जीवन को पवित्र और सार्थक बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि भगवान शिव और संत ही भक्ति का वास्तविक ज्ञान प्रदान कर सकते हैं. आचार्य ने कहा कि भक्ति ज्ञान मनुष्य को सत्य, परोपकार, सहयोग और सन्मार्ग की ओर ले जाता है तथा भेदभाव रहित समाज के निर्माण में सहायक होता है. मौके पर मुख्य यजमान सत्य नारायण दुबे, सरस्वती कुंवर, माया देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >