गढ़वा से रिपोर्ट जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट
गढ़वा. शहर के मेन रोड में मंगलवार को श्री राम मेडिकल हॉल नामक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया. प्रतिष्ठान का उद्घाटन युवा समाजसेवी एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी विकास दुबे ने फीता काटकर किया. इस अवसर पर श्री दुबे ने प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर में नए प्रतिष्ठान के खुलने से लोगों को दवा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी.
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाना चाहिए.वहीं प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सूरज पांडेय ने बताया कि श्री राम मेडिकल हॉल में दवा लेने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है. इसके तहत ग्राहक के ऑर्डर पर दवाएं उनके घर तक पहुंचायी जाएंगी.
उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य लोगों को उचित दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के साथ बेहतर सेवा प्रदान करना है.उद्घाटन के मौके पर सूरज पांडेय, नीरज पांडेय, सुनंद कुमार, लमारी पंचायत के मुखिया रिंकू सिंह, पवन प्रजापति, ललित पांडेय, ललित दुबे, रमा पांडेय, ललन सिंह, उज्ज्वल पांडेय, मां मनोकामना एजेंसी के प्रोपराइटर अमित चौबे, सियाराम पांडेय, शशिभूषण चौधरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
