गढ़वा: शहर के नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की ओर से ‘श्रावण महोत्सव’ का आयोजन किया गया. भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे इस कार्यक्रम में संस्था की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. पूरा वातावरण सावन के गीतों और उल्लास से सराबोर रहा.
संस्था की अध्यक्ष रीमा स्वरूप के साथ रीना सोनी, गायत्री सोनी, रंजना जायसवाल और सीमा केशरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद विभिन्न मनोरंजक खेलों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया. संस्था की महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों और बॉलीवुड गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मंच संचालन वंदना सोनी ने किया. मौके पर माला केशरी, विमला केशरी, प्रियंका केशरी, अंजु केशरी, संध्या केशरी, रीना केशरी, संगीता गुप्ता, मंजू गुप्ता, करुणा केशरी, प्रीति सोनी, ऋतु जायसवाल, नीतू सोनी, सरिता देवी और वर्षा अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं.
इसे भी पढ़ें: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के नायक शौकत खान सम्मानित, CRPF कमांडेंट ने दिया प्रशस्ति पत्र
