एसडीएम ने छह बस्तियों में में बांटी खुशियां

एसडीएम ने छह बस्तियों में में बांटी खुशियां

नववर्ष पर गढ़वा में अधिकारियों की ओर से पेश की गयी मानवता की मिसाल प्रतिनिधि, गढ़वा नववर्ष के पहले दिन जब लोग जश्न में डूबे थे, वहीं गढ़वा में प्रशासन और समाज के साझा प्रयासों से मानवता की एक नयी मिसाल पेश की गयी. सदर एसडीएम संजय कुमार की पहल पर आइए खुशियां बांटें अभियान के तहत गुरुवार को जिले की छह वंचित बस्तियों में राहत अभियान चलाया गया. कड़ाके की ठंड में सैकड़ों बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्म कपड़े और खाद्य सामग्री प्रदान की गयी, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान आ गयी. अभियान की शुरुआत सुबह 10:30 बजे सहेजना के भुइयां टोली से हुई. इसके बाद टीम ने क्रमवार विभिन्न बस्तियों का दौरा किया. जूटी गांव में प्रवासी श्रमिक परिवारों के 100 से अधिक सदस्यों को गर्म कपड़े वितरित किये गये. कुशमाही (परहिया टोला) में जनजातीय परिवारों को स्वेटर, जैकेट, मोजे और कंबल बांटे गये. अधकपारी टोला में कोरवा आदिम जनजाति के परिवारों को राहत सामग्री दी गयी. गोबरदाहा में मुस्लिम बस्ती के जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किये गये और लोटो (मुसहर टोला) में महादलित परिवारों को सामग्री दी गयी. अभियान की खास बात यह रही कि इसमें सिर्फ प्रशासन ही नहीं, बल्कि स्थानीय व्यवसायियों और दानदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साबिर अंसारी, यशराज, कमलेश अग्रवाल, रवि केसरी और जितेंद्र सिन्हा जैसे सहयोगियों ने इस राहत कार्य में मदद की. एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें मुस्कुराहट देना नववर्ष का सबसे बेहतरीन सेलिब्रेशन है. यह अभियान समाज के सहयोग से निरंतर चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >