863 नवनियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया नहीं हुई शुरू, बढ़ी परेशानी

863 नवनियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया नहीं हुई शुरू, बढ़ी परेशानी

वरीय संवाददाता, मेदिनीनगर राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्यालयों में सहायक आचार्यों की नियुक्ति कर शिक्षकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया. सरकार ने पलामू जिले में 863 सहायक आचार्यों की नियुक्ति की. कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में सहायक आचार्यों का योगदान कराया गया है. लेकिन अभी तक उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई. शिक्षा विभाग द्वारा नवनियुक्त 863 सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के प्रति अब तक गंभीरता नही दिखायी है. वेतन का भुगतान शुरू नही होने से सहायक आचार्यों की परेशानी बढ़ गयी है. मालूम हो कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा परीक्षा का परिणाम घोषित किये जाने के बाद पलामू में सहायक आचार्यों की नियुक्ति की गयी.अभ्यर्थियों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच के लिए संबंधित संस्थानों के पास भेजा गया है. कांउसलिंग के बाद सहायक आचार्यों का योगदान कराया गया. पांच दिवसीय प्रशिक्षण के बाद सभी 863 सहायक आचार्यों को विद्यालय आवंटित किया गया.कक्षा एक से पांच तक 382 और कक्षा छह से आठ तक 481 सहायक आचार्यों की नियुक्ति हुयी है. बताया जाता है कि सितंबर 2025 में विज्ञान विषय के 78 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र मिला और उन्हें विद्यालय आवंटित किया गया. इस तरह उन सहायक आचार्यों की नियुक्ति छह माह पूर्व हुयी है. लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग ने उनके वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं किया है. अन्य विषय के सहायक आचार्यों को भी वेतन नही मिला है. इस कारण सहायक आचार्यों को आर्थिक परेशानी झेलना पड़ रहा है. वेतन मद में सरकार ने भेजा 40 करोड़ का आवंटन पलामू के विद्यालयों में नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान मद में राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग को 40 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. राशि उपलब्ध रहने के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान करने में दिलचस्पी नही दिखा रहे है. जबकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद वेतन मद में आवंटित 40 करोड़ रुपये लैप्स हो जायेगा. लेकिन इसकी चिंता शिक्षा विभाग के अधिकारी को नही है. बताया जाता है कि सहायक आचार्यों का कागजात का सत्यापन अभी तक नही हुआ है. विभाग के पदाधिकारी कागजात सत्यापन कराने के प्रति भी गंभीर नही है. विभागीय पदाधिकारी के उदासीनता के कारण यह स्थिति बनी है. यदि वेतन मद की राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो वह राशि वापस हो जायेगी. उनका मानना है कि यदि विभाग वेतन भुगतान के प्रति गंभीरता नही दिखायी, तो उन्हें अगले वित्तीय वर्ष के मई जून माह से पूर्व राशि का भुगतान नही हो पायेगा. प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद ही शुरू होगा भुगतान : डीएसइ जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि राज्य सरकार का स्पष्ट आदेश है कि नवनियुक्त सहायक आचार्यों के शैैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने के बाद ही वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू होगी. पलामू में नवनियुक्त 863 सहायक आचार्यों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य चल रहा है. इसके लिए 14 सदस्यीय टीम बनायी गयी है. कई जगहों से सत्यापन का रिपोर्ट अप्राप्त है. सभी जगहों पर शैक्षणिक पत्रों के सत्यापन का कार्य पूर्ण होने के बाद ही राज्य सरकार के मार्ग दर्शन के बाद सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >